बेगुसराय में कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम संपन्न

प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी

बेगुसराय:-गढ़पुरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आभास कुमार झा के अध्यक्षता में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम संपन्न हुआ। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में प्रखंड प्रभारी सच्चिदानंद सिंह  की उपस्थिति में सोनमा पंचायत आदरा भवन पर बैठक कर पूरे सोनवा गांव में वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में गढ़पुरा प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशीष कुमार व रामप्रवेश पोद्दार, गढ़पुरा प्रखंड कांग्रेस महिला सेल के प्रखंड अध्यक्ष श्रीमती गायत्री देवी, बेगूसराय विचार मंच के जिला अध्यक्ष राम पदारथ यादव, सोनमा पंचायत के पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, रामगुलाम राम, भोला कुमार, सुबोध कुमार, मनोहर कुमार, सुरेंद्र कुमार, राम ध्यान शर्मा, जय देव प्रसाद यादव, राम जपु महतो उपसरपंच सोनमा बखरी विधानसभा के युवा अध्यक्ष रजनीश कुमार, मनोज प्रसाद, महिला कांग्रेस की नीलू कुमारी ,रीना देवी, मोना देवी, शिरोमणि देवी, सुनीता देवी, इत्यादि लोग आज के इस कार्यक्रम में शामिल रहे l

  

Related Articles

Post a comment