बेगुसराय बखरी श्री कृष्ण गौशाला में पशुओं के लिए शेड निर्माण विधान पार्षद फंड से कराया जाएगा:-राजीव कुमार


नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर


बेगुसराय बखरी मकर संक्रांति के मौके पर श्रीकृष्ण गौशाला में क्षेत्रीय विधान पार्षद राजीव कुमार का अभिनंदन किया गया। समारोह में विधान पार्षद ने कहा कि गौ की सेवा अतुलनीय है। बखरी गौशाला की रक्षा व उन्नति में लगे यहां के तमाम समाजसेवी एवं गौ प्रेमी साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने अपने विधान पार्षद विकास राशि से परिसर में गौ के लिए एक शेड का निर्माण कराए जाने की घोषण की। इस मौके पर पूर्व मुखिया मनोहर केसरी ने गौशाला में एक रंगमंच, प्रशासनिक भवन, जलमीनार, चहारदीवारी जैसी जरूरतों की ओर विधान पार्षद का ध्यान आकृष्ट कराया। सपा के जिलाध्यक्ष दिलीप केसरी ने बखरी गौशाला के इतिहास तथा इसके बेहतर रख रखाव पर विस्तार से चर्चा की। समारोह में उपाध्यक्ष केदार केसरी, सचिव कैलाश शर्मा, जदयू नेता राजकुमार राय, मनोज चौधरी, विजय नेमानी, नवल जयपुरिया, रामदयाल केसरी, रामचंद्र सहनी, गौतम सिंह राठौर, जयदेव सान्याल, निशांत वर्मा, राजो साह, मोहित अग्रवाल, सुनील महतो, गौरव अग्रवाल साहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment