पूर्णिया में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें, इस वजह से दुकानदार कर रहे हैं विरोध

पूर्णिया: 'दवा' आज के समय आम जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। राज्य में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग स्वस्थ जीवन जीने के लिए दवा खरीदते हैं। इस मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि आगामी 20 मई को देश भर में दवा दुकानें बंद रहेंगी। दरअसल दवा दुकानदारों का संगठन ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध कर रहे हैं और इसी विरोध को लेकर 20 मई को दवा दुकानें बंद रखेंगें। हालांकि इसके महत्व को देखते हुए संगठन ने जिला और प्रखंडों में कुछ दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया है।

पूर्णिया में भी 20 मई को दवा दुकानें बंद रखी जाएगी। इस संबंध में बिहार केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दवा दुकानदारों अपनी दुकान बंद रखेंगे। मामले को लेकर जिला दवा विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष अशोक आर्य ने बताया कि इस दौरान इमरजेंसी सेवा बहाल रहेगी। लाइन बाजार में सिर्फ तीन दवा दुकान खुली रहेगी जबकि प्रखंडों में एक-एक दुकान खुली रहेंगी ताकि गंभीर मरीजों को किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मेडिसीन की खरीद बिक्री के विरोध में एक दिन दवा दुकान बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार नकली दवा बेचने वालों पर शिकंजा कसे। बिना किसी लाइसेंस के काम करने वाले पर भी कार्रवाई की जाय। उन्होंने कहा कि पंद्रह से लेकर 19 मई तक काली पट्टी लगाकर विरोध करेंगे।

  

Related Articles

Post a comment