पटना में दिन दहाड़े ज्वैलरी शॉप में डकैती,5 अपराधी हथियार से पहुंचे,लगभग 20 लाख रुपए सोना,चांदी आभूषण लेकर फरार।।



राजधानी में ठीक अक्षय तृतीया के दिन बीजे सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। ताजा मामला पटना के रामकृष्णानगर थानांतर्गत स्थित श्री लक्ष्मी ज्वेरकरी शॉप ज्वैलरी में 02 मोटरसाइकिल पर सवार 05 अज्ञात अपराधियों द्वारा पिस्टल का बलपर दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है ।सूचना प्राप्त होते ही परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।दुकानदार के अनुसार, लगभग ₹15–20 लाख मूल्य की करीब 100 ग्राम सोने की ज्वेलरी एवं 3–4 किलोग्राम चांदी की लूट की गई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए कांड के सफल उद्भेदन हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment