

बेगूसराय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि, उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई गई जयंती
- by Raushan Pratyek Media
- 31-Oct-2023
- Views
नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगूसराय में सीबीआरकेसी फाउंडेशन कार्यालय में भारत रत्न आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 39 वीं पुण्यतिथि 'शहादत दिवस' एवं भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 144 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गाया। कार्यक्रम में पुर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, पुर्व उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी को आधुनिक भारत के इतिहास में सबसे सशक्त महिलाओं में गिना जाता है। ये शुरुआती समय में राजनीति में औपचारिक रूप से शामिल हुईं। और अपने पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के कामों में हाथ बटाती थी। बाद में पिता के निधनो प्रांत कांग्रेस की बागडोर अपने हाथों में संभालीं। उन्हें देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तो अपने कार्यकाल में उन्होंने कई बड़े और दमदार फैसले लिए। इन फैंसलों में बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति साहित कई अहम फैसले लिए। वही देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की आजादी के बाद रियायतों का बिलयीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया। आज भी उन्हें देश को एकजुट करने वाले व्यक्तियों में गिना जाता है।इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य जयप्रकाश गुप्ता,प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, धर्मराज सहनी,सावर कुमार,पवन कुमार,हीरा झा,मिथलेश सिंह,मो0 इरशाद, सुबोध राय, प्रभांशु कुमार बिट्टू, राघव कुमार,कुमार रत्नेश टुल्लू,डॉ कन्हैया आदि मौजूद हुए।

Post a comment