

तारापुर अनुमंडल अस्पताल में एनीफेसिया डॉक्टर को देने को लेकर सिविल सर्जन को पत्र लिखकर की मांग।
- by Ashish Pratyek Media
- 27-Dec-2022
- Views
विश्वमोहन कुमार विधान
तारापुर सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर सिंह ने सिविल सर्जन से तारापुर अनुमंडल अस्पताल में एनीफेसिया डॉक्टर को देने को लेकर मुंगेर सिविल सर्जन से पत्र लिखकर मांग किया गया है।पत्र में निवेदन किया है कि तारापुर अस्पताल में एक भी एनीफेसिया डॉक्टर नहीं है जिसके चलते आॅपरेशन करके प्रसव होने वाले मरीजों को भागलपुर रेफर कर दिया जाता है जिससे मरीजों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।सिंह ने गुहार लगाया है कि सारे कठिनाइयों को सुलभ बनाने हेतु अनुमंडल अस्पताल में एनीफेसिया डॉक्टर दिया जाय।

Post a comment