बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व0 रमेश चंद्र मिश्रा को अर्पित किया श्रद्धासुमन परिजनों को बंधाया ढ़ांढ़स



विद्या विहार स्कूल के संस्थापक, व्यवसायी, शिक्षाविद स्वर्गीय रमेश चंद्र मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है। समाज के हर वर्ग के लोग चाहे आम हो या खास सभी शोक व्यक्त कर रहे हैं।


उनके नवरतन स्थित आवास पर इस बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भूमि सुधार राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, सदर विधायक विजय खेमका, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।  ज्येष्ठ पुत्र राजेश मिश्रा कनिष्ठ पुत्र ब्रजेश मिश्रा सहित परिजनों से  मिलकर ढ़ांढ़स बंधाया। परिजनों से कहा कि हम सभी इस दुख की घड़ी में आपके साथ हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व0 रमेश चंद्र मिश्र ने कोसी सीमांचल की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान दिया। शैक्षणिक संस्थान और व्यावसायिक संस्थान के जरिये कई लोगों को रोजगार भी दिया। उनके द्वारा किये गये कार्य हम सबों के लिए अनुकरणीय है।

  

Related Articles

Post a comment