भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जन्मोत्सव पर निकला गया धम्म चक्र पदयात्रा।




मोतिहारी:--तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत सेमरा टोला स्टेडियम में पहुंचे धम्म चक्र पद यात्री किया गया है भव्य कार्यक्रम का आयोजन.भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जन्मोत्सव पर निकाला गया है उक्त पद यात्रा.डॉ0 भीमराव अंबेडकर भवन मोतिहारी से मंगलवार 3 जनवरी को निकला पदयात्रा जो करीब 13 किलोमीटर पैदल चलते हुए तुरकौलिया के सेमराटोला पशुरामपुर स्टेडियम पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।उक्त पदयात्रा में कड़ाके के ठंड के बावजूद भी नव जवानों,महिलाएं, पुरुष सामिल हुए.बुद्ध अम्बेडकर संस्कृति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्रनाथ सिंह कुशवाहा ने बताया कि भारत की प्रथम शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के जन्मोत्सव के अवसर पर धम्म चक्र पद यात्रा का आयोजन किया गया है। सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थीं. उन्होंने उस दौर में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया.जिस समय महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करना अपराध करने जैसे समझा जाता था.आज सेमरा टोला स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित कर इन्हीं के जीवनी पर प्रकाश डाला गया. ताकि लोग शिक्षा की अहमियत को समझ सके।मौके पर विजय कुमार रंजन,राजकुमार राम,डाक्टर समशुल हक अंसारी,वर्मा सिंह कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं नौजवानों ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया.

  

Related Articles

Post a comment