कटिहार के बरारी में दीदी अधिकार केंद्र का हुआ उद्घाटन, जीविका दीदियों में खुशी का माहौल
- by Manjesh Kumar
- 24-May-2026
- Views
कटिहार: कटिहार जिला के बरारी प्रखंड परिसर में जीविका बीपीएम संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका के प्रबंधक सामाजिक विकास, प्रबंधक संचार एवं प्रशिक्षण अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उज्जवल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के साथ 100 से अधिक जीविका दीदियां शामिल हुई। साथ ही दीदी अधिकार केंद्र के डाक कोऑर्डिनेटर एवं सक्षमा दीदी एवं संकुल संघ के सभी कैडर उपस्थित रहे।
बरारी प्रखंड के अंतर्गत उज्जवल जीविका महिला स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा संचालित दीदी के अधिकार केंद्र की स्थापना की गई थी। जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं के समाधान में सहायता उपलब्ध करना है। यह केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करता है। केंद्र के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन एवं फॉर्म भरने में सहायता, कानूनी परामर्श तथा उत्पीड़न से जुड़े मामलों में शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी जाती है।
शिकायतों का समाधान पहले स्थानीय स्तर पर किया जाता है, तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रखंड स्तरीय समिति के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। महिलाओं की सहायता के लिए केंद्र में महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस सहायता 112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से भी जोड़ा जाता है। संकुल संघ के जीविका दीदियों ने कहा कि यह केंद्र महिलाओं के सशक्तिकरण सामाजिक न्याय और आत्म सम्मान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आज इसी केंद्र के द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत आम जनों के द्वारा जाति, आय, आवास, राशन कार्ड हेतु आवेदन, आयुष्मान कार्ड हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ाव के लिए प्रयास की जाएगी।
इस केंद्र का संचालन पूर्णता महिलाओं के द्वारा ही किया जाता है जिसमें कुछ महिलाएं रोजगार से जुड़ पाएंगीं एवं महिलाओं के बीच सरकारी योजनाओं का बेहतर प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। संजीव कुमार सिंह, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, अनुज पोद्दार, प्रबंधक सामाजिक विकास, रूपेश कुमार प्रबंधक संचार, रूपेश तोमर प्रशिक्षण अधिकारी, कुंदन कुमार शर्मा क्षेत्रीय समन्वयक, मिट्ठू कुमारी, डाक कॉर्डिनेटर सहित जीविका दीदी मौजूद रहीं


Post a comment