दिलीप जायसवाल बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जिलाध्यक्ष ने खुशी का किया इजहार


बिहार भाजपा के कद्दावर नेता बिहार सरकार में भूमि एवं राजस्व मंत्री विधान पार्षद डॉ दिलीप जायसवाल को  बिहार प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता एवं अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने खुशी का इजहार किया है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय आला कमान के सूझबूझ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा है की जिंदगी भर संगठन में जो भी जवाब देही डॉक्टर जायसवाल को मिला है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अब तक निभाने का काम किया है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नया दायित्व भी वखूबी निभाएंगे। दिलीप कुमार दीपक  संपूर्ण वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष है उन्होंने कहा है बिहार में सत्ता की भागीदारी में वैश्य समाज की घोर उपेक्षा को देखते हुए वैश्य समाज से आने वाले डॉक्टर दिलीप जायसवाल पर यह जवाब देही देकर वैश्य समाज की नाराजगी को बहुत हद तक दूर करने में दिलीप जायसवाल कामयाब होंगे।

  

Related Articles

Post a comment