कटिहार : सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी घटिया सामग्री का धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल ग्रामीणों में आक्रोश
- by Raushan Pratyek Media
- 19-Mar-2026
- Views
पिपरिया टोला काबर में मनरेगा आरसीसी पूल निर्माण कार्य मे मारी अनियमितता . ग्रामीणों ने रोका काम . घटिया सामग्री का इस्तेमाल से आक्रोशित ग्रामीण . कार्यस्थल पर सूचना पट नही .
प्रतिनिधि. बरारी - प्रखंड अन्तर्गत मनरेगा वीबी जी राम जी योजना से काबर पंचायत के वार्ड O9 में सीताराम महतो के खेत के पास आर सीसी कलवर्ट निर्माण कार्य---0524009020 AV 20436060 में भारी अनियमितता के साथ कार्य धड़ल्ले से कराया जा रहा है . काबर पंचायत के पूर्व सरपंच चंदन कुमार सिंह ने योजना में अनियमितता की शिकायत भरा आवेदन मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम देव को सोंप बताया कि काबर पंचायत के वार्ड 9 पिपरिया टोला में सीताराम महतो के खेत के पास एक कल्वर्ट का निर्माण कार्य धूल भरे मेटेरियल , आठ एमएम का छड़ कही दस एमएम का छड़ धड़ल्ले से लगाया जा रहा है . जिसमें आरसीसी कलभर्ट कार्य की शुरुआत जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी कटाई और गड्ढा खोदकर आरंभ किया गया जबकि मनरेगा ग्रामीण मजदूरों के परिवार का भरण पोषण वाली योजना है तो जेसीबी क्यों लगाया गया . आखिर राशि तो मजदूरों के खातो से ली जायेगी . आरोप लगाया कि शीलापट्ट स्थल के समीप योजना प्राक्कलन राशि सूचना पट नहीं लगाया गया . कार्य में धड़ल्ले से अनिमीयता की जा रही है . आरसीसी पूल में जमीन में भी सरिया का इस्तेमाल नही किया जाना गुणवत्ता को ताख पर रखकर किया जाना सरकार की योजना की धज्जियां उड़ाने जैसा हैं . यदि ऐसा हीं रहा तो कुछ हीं दिनों में पूल जमीन के अन्दर समा जायेगा . पूर्व सरपंच ने स्थलीय जाँच कर कारवाई की अपील की . पीआरएस राजकुमार से पूछने पर बताया कि ऐसे चलता है मनरेगा का काम . जो बन रहा है वह ठीक है . पीओ मनरेगा श्यामदेव ने बताया कि आरसीसी पूल निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिली है जाँच कर कार्रवाई की जायेगी. शिकायत कर्ता पूर्व सरपंच चंदन सिह ने बताया कि उपविकास आयुक्त से कार्रवाई की अपील की .


Post a comment