मुजफ्फरपुर में किसानों के बीच गरमा बीज वितरण : कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को....
- by Raushan Pratyek Media
- 17-Apr-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : जिले के मड़वन प्रखंड के ई-किसान भवन में शुक्रवार को गरमा बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र सरैया के वैज्ञानिक रामकृष्ण, आत्मा के उप परियोजना निदेशक विनोद कुमार सिंह, बीएओ गिरीश कुमार, बीडीओ विनय कुमार तथा सीओ मुकेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख मो. मोहसिन, अवधेश सिंह, रमाशंकर सिंह, नवल सिंह, प्रेम कुमार, राम उपनेश ओझा, अशोक मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, केतु सिंह, मनोज सिंह, बिपिन ओझा और राम कल्याण सहनी सहित अन्य लोग भी शामिल हुए.
इस दौरान विधायक की मौजूदगी में करीब 100 किसानों के बीच मूंग, अरंडी एवं मक्का के बीज का वितरण किया गया। साथ ही किसानों को फसल की बुआई, देखभाल और उत्पादन बढ़ाने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि विधायक ई. अजीत कुमार ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि कृषि से संबंधित हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि किसानों को किसी भी समय कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....


Post a comment