बेगुसराय में डॉक्यूमेंट्री फिल्म बेगूसराय एक सुखद यात्रा का हुआ शुभ मुहूर्त

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर



बेगूसराय:  डॉक्यूमेंट्री फिल्म बेगूसराय एक सुखद यात्रा फिल्म निर्माण का शुभ मुहूर्त राजापुर, विश्वमाया चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित किया गया। विश्वमाया चैरिटबल ट्रस्ट द्वारा डॉक्यूमेंट्री फिल्म बेगूसराय एक सुखद यात्रा फिल्म का निर्माण किया जाएगा। रिकॉउंड होल्डर बॉलीवुड के युवा एडिटर एंड डायरेक्टर एन मंडल ने फिल्म निर्माण के संबंध में जानकारी दी। बताया कि  फिल्म बेगूसराय पर बनने वाली फिल्म बेगूसराय एक सुखद यात्रा बेगूसराय के वास्तविकता को उजागर करेगी। आपको बता दे इस  फिल्म बेगूसराय एक सुखद यात्रा को  एन मंडल के निर्देशन में होने वाली है, इनके निर्देशन में साथ है सूरज कुमार। इस फिल्म के निर्माता डॉक्टर रमण झा की उपस्थिति में डॉक्यूमेंट्री फिल्म  एक सुखद यात्रा बेगूसराय का शुभ मुहूर्त विश्वमाया चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यलय राजापुर में साहित्यकार भगवान प्रसाद सिन्हा, विजय कुमार,  इतिहासकार नीरज कुमार, कल्याण सिंह, सूरज कुमार, आनंद रंजन, युवा फ़िल्म निर्देशक एन मंडल,  बेगुसराय सदर बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने फ़िल्म का मुहर्त क्लेप दिखाकर किया साथ ही शुभकामनाएं भी दी। 

निहार सिंह, प्रमोद कुमार, हरि किशोर ठाकुर, ज्वाला राय, शिक्षक अर्जुन, संजय, अभिनाश भट, केशव भारद्वाज, कवि नीलेश, डॉक्टर रंजीत, अंजली झा, अंतरा, विष्णु, कुणाल, रतीश, मदन मिश्रा, रजित फ़िल्म मुहर्त कार्यक्रम में शामिल रहे।

  

Related Articles

Post a comment