डॉ अनुज प्रभात बने अंतरराष्ट्रीय साहित्य अर्पण के बिहार अध्यक्ष, बधाई का लगा तांता

अररिया: अमर कथाशिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु माटी के राष्ट्रीय फलक के साहित्यकार डॉ अनुज प्रभात को अंतरराष्ट्रीय साहित्य अर्पण के सीईओ नेहा शर्मा (दुबई) ने बिहार शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके अध्यक्ष बनने पर संस्था के सीईओ नेहा शर्मा ( दुबई ) ने कहा कि डॉ अनुज प्रभात साहित्य के प्रतिष्ठित विविध में लेखन करने वाले साहित्यकार हैं। इनके बिहार शाखा के अध्यक्ष चुने जाने से हमें अत्यंत प्रसन्नता हुई है। उम्मीद है हमारी बिहार शाखा इससे अति लाभान्वित होगी और साहित्य का अत्यधिक विकास होगा। इनके अध्यक्ष बनने से स्थानीय साहित्यकारो एवं बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इसी आलोक में संस्था के महासचिव चाँदनी कुमारी शर्मा के साथ -साथ स्थानीय साहित्यकार मांगन मिश्र मार्तंड, हेमंत यादव, विनोद कुमार तिवारी, राहुल ठाकुर हशमत सिद्दीकी, आलोक डुग्गर, बेगाना सारणवी, सुरेन्द्र मंडल, के अलावा बुद्धिजीवी वर्ग के डॉ अजय कुमार, सुमन सिंह, अजातशत्रु अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अरूण सिंह, रमे सिंह, सुधीर सिंह, कुंदन सिंह, बिनोद सरावगी, वाहिद अंसारी, आदित्य गोयल आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

  

Related Articles

Post a comment