

झींगे की खोज के लिए कृषि कॉलेज के जीव जंतु वैज्ञानिक डॉ सुदय प्रसाद को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित
- by Raushan Pratyek Media
- 13-Dec-2022
- Views
पूर्णियां कृषि महाविद्यालय के जीव जंतु वैज्ञानिक डॉ सुदय प्रसाद को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित महु में डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में जूलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इसमें देश विदेश के नामचीन वैज्ञानिक शामिल हुए। डॉ सुदय कुमार मुख्य रुप से बिहार के गया जिले के पंचानपुर कुश्मावां के रहनेवाले हैं। मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री मोहन यादव और भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डी के शर्मा, विक्रम विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर अखिलेश पांडे ने पूर्णियां कृषि कॉलेज के वैज्ञानिक डॉ सूदय प्रसाद को उत्कृष्ट वरिष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार बिहार में पाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के झींगों की खोज तथा उनकी तैयारी बीज उत्पादन पर उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय शोध कार्यों के लिए दिया गया है। डॉ सुदय प्रसाद का राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में 110 से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित हो चुका है। फिलहाल दो परियोजना में मुख्य अन्वेषक के रुप में योगदान दे रहे हैं। हाल ही में उन्हें बिहार सरकार के अभिरुची मानव हित में नीलगाय के पालतू जानवर बनाने पर वीर कुंवर कृषि महाविद्यालय डुमरांव बक्सर में उनके द्वारा एक शोध परियोजना शुरु की गई है। वैज्ञानिक डॉ सुदय प्रसाद कहते हैं कि प्रकृति में कोई भी वस्तु बेकार नहीं है उसे जानने समझने की आवश्यता है। उन्होंने बताया कि बिहार में चार प्रकार के झींगों की प्रजाति मिलती है जो सभी प्रजाति किसानों मछुआरों के लिए महत्वपूर्ण है उनमें से एक बड़ी प्रजाति के झींगे हैं जिससे हेचरी में बीज उत्पादन एवं तालाब में पालन कर अर्थाजन कर सकते हैं।

Post a comment