मधुबनी-ब्रह्मकुमारी सेवा केन्द्र द्वारा नशामुक्त भारत अभियान की शुरुआत

किशोर कुमार ब्यूरो 

मधुबनी-प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के लहेरियागंज स्थित स्वदर्शन भवन सेवा केन्द्र में नशामुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।अधिकारिता न्याय विभाग एवं ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का उदघाटन ब्रह्मकुमारी सेवा केन्द्र से जुड़े बहनों एवं भाइयों ने की।इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने नशा छोड़ने का दृढ़ संकल्प लिया।नशामुक्त भारत अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मधुबनी सेवा केन्द्र की संचालिका ब्रह्मकुमारी संगीता बहन ने कही कि नशा एवं व्यसनों के लत लगने से लोगों को शारिरिक, मानसिक एवं आर्थिक विकास का राह अवरुद्ध हो जाता है।नशे की आदत से सामाजिक एवं परिवारिक विवाद की स्थिति हमेशा बना रहता है।नशामुक्त होने के लिए उपस्थित लोगों को राजयोग अपनाने पर बल दिया।कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी विभा बहन ने संबोधित करते हुए कही कि ईश्वर ने सभी प्राणियों के शरीर पांच तत्वों से निर्माण किया है।इस सृष्टि रंगमंच पर अमृत एवं विष भी भगवान ने समान रुप से दिया है।मनुष्य को सर्वश्रेष्ठ आचरण रखते हुए सभी प्राणियों एवं प्रकृति का संरक्षण करने का कर्तव्य निभाना है।उन्होंने कही कि स्वर्णिम भारत के निर्माण में नशामुक्ति से पार पाने के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में देश में करोड़ों युवा एवं आमजन नशा एवं व्यसनों के शिकार होकर काल कवलित हो रहे हैं।नशा के कारण लोगो का स्वास्थ्य एवं आर्थिक स्थिति चरमरा गया है।कार्यक्रम में संबोधित करते हुए वरिष्ठ राजयोगी ब्रजराज भाई ने कहा कि देश भर में हजारों ब्रह्मकुमारी सेवा केन्द्र सरकार से मिलकर दस करोड़ लोगों को नशा से मुक्ति दिलाने का अभियान चलाया गया है।इस अवसर पर दीपक,राजू भाई,लक्ष्मण, राजकपूर एवं सुनील भाई आदि उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment