बिहार के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया




रक्सौल-बिहार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर चंद्रशेखर के बयान से बिहार अपमानित हुआ है और पूरे विश्व में शिक्षा मंत्री का मजाक बना है जो शर्मनाक है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने रक्सौल के पोस्ट ऑफिस चौक पर भाजयुमो द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन मे कहा। इस विरोध प्रदर्शन में बिहार के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे  ने किया। डॉ संजय जयसवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि रामचरितमानस विश्व का एक महान ग्रंथ है। कई मुस्लिम देशों में भी राम चरित्र मानस को मान्यता दी है उसे पढ़ा जाता है रामायण कई देशों में पढ़ा जाता है उसे लोग पूजा करने का काम करते हैं उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने पूरे हिंदुओं को अपमानित करने का कार्य किया है। उक्त अवसर पर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉक्टर चंद्रशेखर जैसे नेता ही देश को बांटने का प्रयास करते हैं और मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति के कारण हिंदुओं को अपमानित करने का कार्य करते हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि आज भी इंडोनेशिया गुफाना मॉरीशस आदि कई देशों में भारतीय संस्कृति और सभ्यता को जीवित  रखने का कार्य किया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री को मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो मनीष दुबे ने कहा कि डॉ चंद्रशेखर ने वह कार्य किया है जो आज तक अंग्रेज या अन्य कोई मुगल शासक रामचरित्र मानस पर प्रश्न नहीं उठाया यह जानबूझकर हिंदुओं के हृदय को चोट पहुंचाने का कार्य राष्ट्रीय जनता दल द्वारा किया जा रहा है। श्री दुबे ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री को हटाया नहीं जाता और शिक्षा मंत्री माफी नहीं मांगते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में गुड्डू सिंह इंजीनियर जितेंद्र कुमार रामबाबू शर्मा पिंटू गिरी चंदन संजय पटेल  कुशवाहा राकेश कुशवाहा राकेश रंजन वर्मा अनीश कुशवाहा उदय कुमार सिंह मनोज कुमार शर्मा मदन पटेल विजय कुशवाहा राज किशोर राय उर्फ भगत जी मुन्ना श्रीवास्तव आकाश कुमार रामू मिश्रा परवेज आलम नितेश मिश्रा बोलबम कुमार रिंकू श्रीवास्तव अभिषेक वर्णवाल प्रेम गुप्ता कन्हैया सर्राफ कमलेश कुमार सुबोध कुशवाहा मृत्युंजय सिंह कमलेश कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment