ईद की नमाज में इस वर्ष नीतीश नहीं निशांत हुए शामिल, मंत्री अशोक चौधरी ने कहा...
- by Pratyek Media
- 21-Mar-2026
- Views
पटना: मुस्लिम समुदाय के पर्व ईद का पर्व आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हर वर्ष राजधानी पटना के गांधी मैदान में ईद का नमाज आयोजित की जाती है। ईद का नमाज पढ़ने के लिए शनिवार को हजारों की संख्या में नमाजी गांधी मैदान पहुंचे और ईद की नमाज अदा की। इसके बाद सभी एक दूसरे से गले मिल कर एक दूसरे को बधाई दी और अमन चैन की दुआ मांगी।
नहीं पहुंचे सीएम नीतीश
राजधानी पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश हर वर्ष गांधी मैदान जाते थे लेकिन इस बार सीएम नीतीश गांधी मैदान नहीं पहुंचे। सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार मंत्री अशोक चौधरी के साथ गांधी मैदान पहुंचे थे। इस दौरान निशांत कुमार ने लोगों से मुलाकात कर उन्हें इस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी वहीं बच्चों से भी मुलाकात की।
गंगा जमुनी तहजीब
ईद की नमाज के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हर वर्ष सीएम नीतीश ईद की नमाज में शामिल होते थे लेकिन इस बार उनके बेटे निशांत शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश न सिर्फ मुस्लिम के पर्व त्योहारों में शामिल होते रहे हैं बल्कि दूसरे धर्म जैसे सिख और हिंदू समेत अन्य अन्य धर्मों के पर्व त्यौहार में भी शामिल होते रहे हैं। इस दौरान अशोक चौधरी ने एक और बड़ा बयान देते हुए कहा कि यहां के मुसलमान कोई अरब से आए हुए नहीं हैं बल्कि 90 प्रतिशत लोग हिंदू से कन्वर्ट हुए हैं इसलिए सब कोई एक हैं और हमलोग हर पर्व गंगा जमुनी तहजीब के तहत मिलजुल कर मनाते हैं।


Post a comment