बेगुसराय में विश्व रेडियो दिवस पर का आयोजन:- रेडियो केवल एक माध्यम नहीं,बल्कि विचारों और भावनाओं को जोड़ने का सशक्त साधन है:- निर्देशक डॉ मनीष देवा

प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ



बेगुसराय जिले के प्रसिद्ध माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में विश्व रेडियो बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन अत्यंत सुंदर, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। आयोजन में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने रेडियो के महत्व पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए तथा “सजन रेडियो” जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार दिखाई दिया। इस अवसर पर 26 जनवरी के टाउनहॉल कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे गर्व और खुशी से खिल उठे। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. मनीष देवा ने अपने संबोधन में कहा कि

“रेडियो केवल एक माध्यम नहीं, बल्कि विचारों और भावनाओं को जोड़ने का सशक्त साधन है। आज के डिजिटल युग में भी रेडियो की प्रासंगिकता बनी हुई है। हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखकर मुझे अत्यंत गर्व हो रहा है।” विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शीतल देवा ने अपने उद्बोधन में कहा कि“ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। विश्व रेडियो दिवस हमें संवाद, अभिव्यक्ति और रचनात्मकता का महत्व सिखाता है। हमारे बच्चे न केवल शिक्षा में बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।”कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा और गर्व के साथ हुआ। यह दिवस विद्यालय के लिए यादगार बन गया।

  

Related Articles

Post a comment