कोचिंग विवाद में फायरिंग के आरोपी फैसल खान की गिरफ्तारी पर लगी रोक हुई एक्सटेंड, पुलिस ने पेश किया केस डायरी

पटना: राजधानी पटना में कोचिंग विवाद मामले में शनिवार को एक बार फिर सुनवाई हुई। कोर्ट ने फैसल खान की गिरफ्तारी पर लगी रोक को बढ़ा दिया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। कोर्ट ने उनके तीन स्टाफ को भी राहत दी है। मामले में अगली सुनवाई 25 जून को होगी।  मिली जानकारी के अनुसार उनके दोनों गार्ड को फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही रखा जायेगा। जानकारी के अनुसार सुनवाई के दौरान पुलिस ने केस से जुड़ा केस डायरी भी पेश किया है।

मामले को लेकर फैसल खान के वकील ने बताया कि पुलिस की ओर से केस डायरी पढ़ने के लिए हैंडओवर किया गया है। 25 तारीख को फाइनल हियरिंग होगी। खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है। उनके 3 अन्य स्टाफ को लेकर भी फैसला लिया गया है। बता दें कि फायरिंग मामले में खान सर की ओर से अग्रिम जमानत याचिका पटना सिविल कोर्ट में दायर की गई थी। उन्होंने अपनी जमानत याचिका में कहा था कि हम पर लगे आरोप निराधार हैं। गोली चलने के मामले से मेरा कोई संबंध नहीं है। खान सर के अलावा उनके फायरिंग करने वाले दोनों गार्ड्स की बेल के लिए भी अप्लाई किया गया था।

  

Related Articles

Post a comment