मसहूर सिने स्टार गुलशन ग्रोवर को गुरुद्वारा प्रबंधक ने किया सम्मानित . श्रीसाहब शिरोपा देकर किया सम्मानित . गुरु जी की पावन पवित्र स्थान पर आकर धन्य हुआ - गुलशन ग्रोवर

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट


कटिहार जिला के बरारी  प्रखंड के पावन धरती  बारीनगर आश्रम टोला में आयोजित डॉ प्रफुल्ल मार्ट काम्पलेक्स का भूमि पूजन समारोह में  पहुंचे मसहूर सिने स्टार गुलशन ग्रोवर , आईजी विकास कुमार , विनय आनंद , देवी , विनोद राठौर , शिवेष मिश्रा का ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब के प्रधान सरदार रणजीत सिंह , महासचिव हरजीत सिंह सोडी , उपाध्यक्ष अरजन सिंह , प्रधान गोविंद सिंह , अमरजीत सिंह ने गुरु मर्यादा अनुसार सर्वोच्च सम्मान श्रीसाहब व शिरोपा देकर सम्मानित किया गया . उन्हे बरारी के गुरु  इतिहास से अवगत कराया गया . सिने स्टार गुलशन ने कहा कि मुझे पावन पवित्र स्थान पर आने का जो मौका मिला मैं धन्य हो गया . उनके स्वागत में उपाध्यक्ष अरजन सिंह , सेन्ट्रल सिख वेलफेयर सोसाईटी के चेयमैन गोविंद सिंह , भण्डारतल के प्रधान अमरजीत सिंह , नरेन्द्र सिंह , सत्यदेव सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं आमजनों ने भी जोरदार स्वागत किया .

  

Related Articles

Post a comment