वन विभाग के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक मुजफ्फरपुर का विदाई समारोह



मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के निजी होटल सभागार में वन विभाग के वरीय अधिकारी ए के द्विवेदी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य नियोजना प्रशिक्षण और विस्तार सह क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक मुजफ्फरपुर का विदाई समारोह आयोजित किया गया.


इस कार्यक्रम में शामिल वन संरक्षक मुजफ्फरपुर नेशामणि के साथ वन प्रमंडल पदाधिकारी मोतिहारी राज कुमार शर्मा सीतामढ़ी वन प्रमंडल पदाधिकारी अमृता राज, समस्तीपुर वन प्रमंडल पदाधिकारी स्टालिन, वैशाली वन प्रमंडल पदाधिकारी, छपरा वन प्रमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय वन प्रमंडल पदाधिकारी के साथ सभी रेंज ऑफिसर, वनपाल एवम् वनरक्षी की गरिमामई उपस्थिति में भव्य विदाई समारोह संपन्न हुआ.


उपस्थित सभी गणमान्य पदाधिकारियों ने उनके कुशल कार्यकलाप की चर्चा की और उनके सफल सफर को यादगार बनाया। उन्हें फूल माला से स्वागत करने हुए सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार

  

Related Articles

Post a comment