

पुलिस निरिक्षक मनीष की विदाई व मुकेश का हुआ स्वागत.
- by Raushan Pratyek Media
- 09-Feb-2024
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड के बरारी थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरिक्षक मनीष कुमार रजक के स्थानांतरण एवं नये थानाध्यक्ष सह पुलिस निरिक्षक मुकेश कुमार मिश्रा के पदस्थापन पर समारोह का आयोजन बरारी थाना में शुक्रवार को देर संध्या किया गया. विदाई एव स्वागत समारोह में अंगवस्त्र ,पुष्पगुच्छ एवं दोशाला देकर थानाध्यक्ष मनीष कुमार की विदाई की गई. वहीं नये थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का स्वागत किया गया . काफी संख्या में जुटे जनप्रतिनिधि , पदाधिकारी एव नागरिकों ने थानाध्यक्ष द्वारा किये गये कार्यों को सराहा साथ हीं नये थानाध्यक्ष से खाशी उम्मीद भी जताया. विदाई समारोह में पुनि मनीष कुमार ने कहा कि बरारी की जनता एवं जनप्रतिनिधि का साथ एवं सहयोग मिला जिससे अपराध नियंत्रण में सहुलियत हुई. थानाध्यक्ष की विदाई समारोह में बीडीओ पूरण साह ,मुखिया संघ अध्यक्ष कौशल यादव , पूर्व समिति कुन्दन कुमार , उमेश सिंह , मुख्य पार्षद बबीता यादव , मुखिया प्रतिनिधि मो० मसकुर आलम ,मो0 जौहेर आलम, चन्द्र मोहन सिंह , पंचानंद झा , जिला पार्षद गुणसागर पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी , एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती , छोटेलाल श्रृषि , पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत सिंह , जदयु अध्यक्ष मनोज कुशवाहा , भाजपा अध्यक्ष मनोरंजन पाल , संजय चौधरी , सद्दाम हुसैन , मलकित सिंह , राजकुमार पंडित , रघुवीर सिंह , बंटी यादव , अमरेन्द्र सिंह संजू, अखिलेश यादव , अरविंद कुमार , उप मुख्य पार्षद अमन कुमार सहित मुखिया , समिति ,गणमान्य नागरिक आदि ने थानाध्यक्ष को दी विदाई.

Post a comment