उद्घाटन के करीब 1 वर्ष भी पूरे नहीं हुए और सड़क में आ गई दरार, फोरलेन बन गया टूलेन...

पटना: बिहार की सरकार लगातार आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने पर काम कर रही है लेकिन अक्सर इन परियोजनाओं में लापरवाही झलक जाती है। एक बार फिर कुछ ऐसा सामने आया है। दरअसल अभी करीब 1 वर्ष पहले ही सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने और उद्घाटन होने के बाद अब एलिवेटेड सड़क में दरार दिखने लगी है। डर से से वाहन चालक अब दरार वाले साइड से वाहन न ले जा कर उल्टी दिशा से जाने लगे हैं। यह सड़क है बख्तियारपुर - नवादा - रजौली फोरलेन सड़क जिसका करीब एक वर्ष पहले ही उद्घाटन किया गया है। इस सड़क के बनने के बाद पटना से नवादा जाना काफी आसान हो गया था लेकिन इसमें आई दरार ने एक बार फिर लापरवाही और भ्रष्टाचार की तरफ इशारा किया है।

मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साल में इस सड़क का जब यह हाल है तो आगे क्या होगा। संवेदक ने अच्छे मैटेरियल का उपयोग नहीं किया है जिसके कारण सड़क का यह हाल है। सरकार सड़क निर्माण में करोड़ों रुपए खर्च करती है, उसके बाद भी सड़क अच्छे ढंग से नहीं बनाया जाता जिसका परिणाम सामने है। वही संवेदक के कर्मी ने बताया कि इसे सही करने में 2 महीने लग जाएंगे तब तक सड़क टू लेन ही बना रहेगा, जिससे चालकों को काफी परेशानी होगी।

  

Related Articles

Post a comment