

मंगलगढ़ के पूर्व मुखिया के निधन पर पूर्व प्रमुख सुभाषचन्द्र यादव ने दिया श्रद्धांजलि
- by Raushan Pratyek Media
- 07-Jan-2024
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर : हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया चरित्र साह के निधन पर उनके आवास पर पहुँच कर हसनपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रमुख सुभाषचंद्र यादव ने अंतिम दर्शन किया। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के लोगों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रंद्धाजलि अर्पित किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषिराज सिंह, भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया जय प्रकाश राय , श्याम सुन्दर पासवान, मुरली मिश्रा, पूर्व उप प्रमुख जनार्दन यादव स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, सरपंच ओम प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, पूर्व उपमुखिया राजेंद्र सहनी व अन्य उपस्थित रहे।
पूर्व मुखिया का अंतिम संस्कार बेगुसराय के प्रसिद्ध सिमरिया घाट पर किया गया। इनके निधन पर मंगालगढ़ समेत आसपास के गावों में शोक का लहर व्याप्त हो गया।

Post a comment