

बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा में भीषण अग्निकांड पीड़ित परिवार के लिए आगे आए पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह
- by Raushan Pratyek Media
- 15-May-2023
- Views
प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण आग लग गई जिसमें सैकड़ों घर जलकर राख हो गया इस अग्नि कांड में लाखों की संपत्ति जलने की सूचना प्राप्त हुई है अग्नि पीड़ित के अनाज, जेवर, नगद घर में रखे सारे समान अग्निदेव अपने आगोश में समा लिया है । बताते चले की मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के सिहमा के पथलाटोल में बीती रात भीषण अग्निकांड में दर्जनों घर जलकर राख हो गए। इस भीषण आपदा की घड़ी में मटिहानी के पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के द्वारा प्रभावित परिवारों के बीच 10 क्विंटल चुरा और शक्कर वितरण किया गया। पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने जिला प्रशासन से अग्नि पीड़ित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। मौके पर अरविंद सिंह, बलराम सिंह, संजय कुमार सिंह बोगो सिंह के मीडिया प्रभारी मनोज मनीष आदि मौजूद थे।

Post a comment