मोतिहारी शहर के बनकट के मुसहर टोली में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

मोतिहारी--इनरव्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश,अध्यक्ष राखी साह, कुमारी अमृता,आशा सिंह,नूतनबाला,रंजीता गुप्ता, पुतुल  सिन्हा,तथा चंद्र लता वर्मा ने सभी डॉक्टर्स के साथ मिलकर संयुक्त रूप से किया। क्लब की एडिटर नीलम वर्मा के अनुसार शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता सिंह,डॉक्टर सरिता श्रीवास्तव,दंत चिकित्सक डॉक्टर प्रिया प्रसाद तथा जनरल फिजीशियन डॉ आलोक मिश्रा उपस्थित थे।शिविर में लगभग  250 मरीजों की जांच की गई। क्लब के द्वारा मरीजों के बीच बहुत सारी दवाइया वितरित की गई तथा डॉक्टर के द्वारा बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई।साथ ही क्लब के तरफ से जरूरतमंद महिलाओं के बीच बहुत सारी साड़ियां, मच्छरदानी, चादर और कपड़े वितरित किए गए तथा पौधे भी लगाए गए। इसकी कोऑर्डिनेटर क्लब की मेंबर उषा श्रीवास्तव थी। मौके पर  लोकिता,अल्का सिन्हा, चंदा वर्मा, विजयलक्ष्मी सिन्हा, दीपा गुप्ता,प्रियंका सिंह,सिमरन,वंदिता सिप्पी, तृप्ति सिंह उपस्थित थी।

  

Related Articles

Post a comment