

गायघाट भाजपा ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई, कहा - बाबा साहब...
- by Raushan Pratyek Media
- 14-Apr-2025
- Views
मुजफ्फरपुर : सामाजिक न्याय के अग्रदूत, संविधान शिल्पी, ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भारतीय जनता पार्टी गायघाट पश्चिमी मंडल के लोमा शक्तिकेन्द्र के महादलित बस्ती में मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया गया.
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा की बाबा साहेब का नारा था शिक्षा को हम अपना हथियार बनाएंगे हमें उनके इस नारे को साकार करना है क्योंकी पढ़ेगा भारत तभी तो तेजी से बढ़ेगा भारत।मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने कहा की बाबा साहेब हमेशा छुआछूत और जाति पाती के खिलाफ लड़ते रहे,हम सब भी जात पात को खत्म करने का संकल्प लें यही उनके प्रति सच्ची श्रधांजलि होगी.
कार्यक्रम को मुख्यरूप से पूर्व मुखिया शशि भूषण कुंवर,जयशंकर कुमार सिंह,मुकेश कुमार सिंह,राजीव राय ,कृष्णा देवी,विलास पासवान,फुल्टून राम,विलास राम,संजय सिंह,शत्रुघ्न पासवान,राम स्वरूप पासवान ने संबोधित किया।
मुजफ्फरपुर रिपोर्ट/रूपेश कुमार

Post a comment