गांधीवादी चिंतक सह पूर्व मंत्री गांधी संग्रहालय मोतिहारी में केक काटकर अपनी जन्मदिन मनाया





मोतिहारी:--गांधीवादी चिंतक पूर्व मंत्री गांधी संग्रहालय के सचिव ब्रजकिशोर सिंह अपने सहयोगियों के साथ 93 वें जन्म दिन गांधी संग्रहालय में केक काटकर मनाया। जन्मदिन के अवसर पर ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि आज की परस्थिति में युवा गांधीजी के पद चिन्हों पर चले तो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से सत्य अहिंसा की संस्कृति को आत्मसात करने की सलाह दी। उन्होंने कहा की युवा पीढ़ी अपने मार्ग से भटके नहीं इसके लिए जरूरी है गांधी जी के जीवन को पढ़ें । जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वालों में जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष राय सुन्दर देव शर्मा,अमिता निधि,विनय कुमार,राजगुरु, ई रंजन शर्मा,कौशल कुमार सिंह, राजेन्द प्रसाद,पुरुषोत्तम कुमार,रत्नेश कुमार,कशीष सिन्हा, प्रिय, आरोही आदि शामिल हैं।

  

Related Articles

Post a comment