

घर घर संपर्क अभियान को लेकर गायघाट पश्चिमी मंडल ने किया कार्यशाला का आयोजन
- by Raushan Pratyek Media
- 13-Sep-2025
- Views
मुजफ्फरपुर :बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा निर्धारित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गाँधी और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा और 18 सितंबर से 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक होने वाले घर घर संपर्क अभियान हेतु गायघाट पश्चिमी मंडल की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में किड्स प्ले स्कूल भुसुरा में आयोजित की गई.
कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता अशोक सिंह में इस सेवा पखवाड़ा मे किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा किया और सभी कार्यकर्ता से घर घर जाकर संपर्क अभियान चलाने और एनडीए सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं से सबको अवगत कराने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से अशोक कुमार सिंह, विधानसभा विस्तारक विनोद सिंह, आई टी विशेषज्ञ सुजीत रावत, जिला मंत्री बिकाऊ यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद अविचल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिपिन सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भिखारी सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, मंडल महामंत्री जयशंकर कुमार सिंह, अनिल चौधरी, मंडल मंत्री संजय दिवाकर, नंदकिशोर महतो ,आई टी सेल संयोजक गोपाल कुमार नवीन कुमार चौधरी, रूपेश चौधरी, शशिभूषण कुँवर सभी मंडल पदाधिकारी और पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार

Post a comment