खाना बनाने के दौरान गैस हुआ लीक और कई घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान

मुजफ्फरपुर: बीती रात मुजफ्फरपुर में खाना बनाने के दौरान भड़की आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं सूचना के बाद मौके पर अग्निशमन की टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। घटना तुर्की थाना क्षेत्रके चढ़ुआ पंचायत के वार्ड संख्या 9 की है जहां बीती रात एक घर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग की चिंगाड़ी ने भयंकर रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर लीक कर रहा था जिसके कारण आग लग गई।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि अरविंद राय के घर में खाना बनने के दौरान गैस लीकेज के कारण अग्वलग गई। आग ने देखते ही देखते लगन राय, भोला राय, अमरजीत राय के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। आग ने देखते ही देखते सभी घरों को अपने आगोश में ले लिया और सबकुछ धू धू कर जलने लगा। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सब नाकाम रहे। वहीं घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग कर काबू पाई। घटना में घरों में रखे अनाज, बर्तन, कपड़े समेत अन्य कई महत्वपूर्ण सामान जल कर राख हो गए। उम्मीद जताई जा रही है कि आग की वजह से करीब लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment