गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली मनोज साह हत्याकांड का सारण DIG ने किया खुलासा।।


गोपालगंज मनोज साह हत्या कांड का उदभेदन

मांझागढ़ थाना अंतर्गत दानापुर शिव मंदिर में तीन लड़के रहते थे और मंदिर में रात्री में

विश्राम करते थे। जिसमें से एक लड़का मनोज कुमार साह पे० वैद्यनाथ साह सा० दानापुर के

गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजन द्वारा दि० 11.12.2023 को मांझागढ थाना में कराया गया था।

मंदिर में लगे CCTV कि फुटेज के अवलोकन से पता चलता है की दिनांक 11.122023 को ही रात्री में

12:45 बजे मनोज कुमार साह अपने दो साथियों को मंदिर में हीं बाहर से ताला बंद करके बाहर

निकल रहा था। दिनांक 16.12.2023 को उसका शव क्षतविक्षत अवस्था में दानापुर स्थित सुधा डेयरी

के पास झाड़ी में बरामद हुआ था।

जिस संबंध में मांझागढ़ थाना कांड सं० 453 / 23 दिनांक 17.12.2023 धारा

364/302/120 (बी)/201 भा०द०वि० दर्ज किया गया था। उक्त हत्या कांड के उदभेदन हेतु

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया था। अनुसंधान के क्रम

में गानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर SIT टीम द्वारा इस घटना में मृतक मनोज कुमार साह

कि पूर्व प्रेमिका नेहा कुमारी से पुछ-ताछ किया गया पुछ-ताछ के क्रम में नेहा कुमारी द्वारा इस घटना

में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताई कि पूर्व प्रेमी मनोज साह उसका अश्लील विडीयो वायरल

करने की धमकी दे रहा था। यह बात नेहा अपने घर वालों को बताई।

योजना अनुसार दिनांक 10.12.2023 को नेहा अपने चाची के मोबाइल से फोन करके मनोज

साह को अपने घर पर बुलाइ रात्री में ही मनोज साह नेहा के घर पहुंचा जहां पर नेहा के घर वाले

पकड़ कर बंधक बना लिए और कुछ दिन रखने के बाद उसकी हत्या करके दिनांक 15.12.2023 को

शव को सुधा डेयरी के पास झाड़ी में फेक दिये।

एफ०एस०एल० टीम द्वारा जांच करायी जा रही है। तथा घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों

कि गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रहीं है।।

  

Related Articles

Post a comment