कुख्यात गोविंद हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जमीन और कार विवाद की वजह से दिया घटना को अंजाम

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में बीते दिनों कुख्यात अपराधी गोविंद हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी रंजय ओंकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में निकल कर सामने आया है कि जमीन और एक गाड़ी के विवाद में हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक गोविंद की पत्नी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके साथ ही एक फॉरच्यूनर कार को लेकर भी विवाद सामने आया है जिसमें आरोपी के भाई के नाम से रजिस्टर्ड एक कार मृतक के पास थी और उसे ट्रांसफर करने को लेकर भी विवाद चल रहा था।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस जांच में आरोपी के घर से कई जमीन के कागजात भी बरामद किए गए हैं जिसकी जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि मृतक भी दो हत्या समेत तीन मामलों में आरोपी रह चुका था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

  

Related Articles

Post a comment