बेगूसराय में महागठबंधन की बैठक संपन्न भाजपा भगाओ देश बचाओ अभियान में जुटे कार्यकर्ता



नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर


बेगूसराय में महागठबंधन की एक  बैठक लोहिया नगर में राजद के वार्ड अध्यक्ष राम रतन यादव के आवास पर किया गया जिसमें कांग्रेस के ब्रजेश कुमार प्रिंस ‌राजद के योगेन्द्र यादव CPI के राम कल्याण सिंह माले के राजेश श्रीवास्तव CPM के रमेश मिश्रा और भारत जोड़ो अभियान के डा रंजीत कुमार सामिल हुए बैठक का संचालन माले नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव ने किया। भाजपा भगाओ संविधान बचाओ जन जन का सम्मान बढ़ाओ नारे से शुरूआत हुई और वातावरण गुंजायमान रहा। बैठक में ‌23‌ सदस्यों की कमिटी बनाई गई जिसके संयोजक राजनारायण राय को बनाया गया। बैठक में सर्वप्रथम CPI के मटिहानी अंचल मंत्री का आनंद को श्रद्धांजलि दी गई। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने भाजपा भगाओ अभियान के तहत घर घर जाने का फैसला लिया। संयोजक राजनारायण ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए भाजपा को हटाना जरूरी है। बैठक को राजद नेता सुखदेव यादव कांग्रेस नेता कार्तिक झा मुकेश जी अमित आनंद मो अफसर CPI नेता सत्यदेव सिंह अमरनाथ सिंह राम सहनी अवधेश कुमार रंजीत गोपाल कृष्ण मुरारी नंद कुमार मिश्र जनार्दन सिंह CPM‌ नेता संजीव सिंह माले नेता विनय कुमार अंबष्ट प्रमोद राय मिट्ठू कुमार संतोष मिश्र अधिवक्ता कन्हैया यादव सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया नगर निगम के पूर्व पार्षद नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस ने कहा की महागठबंधन की एकता और मजबूती के लिए हम सबों को एकजुट होकर के पूरे बेगूसराय नगर का भ्रमण करना चाहिए और जन जागरण करना चाहिए और केंद्र सरकार के झूठ को घर-घर तक पहुंचना चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने के बजाय सारे भ्रष्टाचार्यों को दल में शामिल  करके महिमा मंडित करने का कार्य कर रही है जिसे आम लोगों को बताना अनिवार्य है और आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए हम लोगों को मिलजुल कर परिश्रम करना है।

  

Related Articles

Post a comment