

महागठबंधन समर्थित मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद प्रत्यासियों की जीत हुई
- by Raushan Pratyek Media
- 20-Dec-2022
- Views
मोतिहारी:--चकिया नगर परिषद चकिया के चुनाव में महागठबंधन समर्थित मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद प्रत्यासियों की जीत हुई है। वही भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की बड़े अंतर हार का सामना करना पड़ा। वही पहली बार वोट के माध्यम से मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद का चुनाव हुआ। जिसमें मुख्य पार्षद के पद पर पवन कुमार व उपमुख्य पार्षद पद पर सुभाष कुमार के निर्वाचित होने पर लोगों ने बधाई दी है। वही महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर व एक दूसरे को मिठाईया खिला कर बधाई दी।बधाई देने वालों में जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लखन पटेल,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव, ब्रजेश सिंह उर्फ बबलू सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष माधव मधुकर, पूर्व जिला पार्षद अशोक यादव, अशोक गुप्ता, नंदू यादव, श्याम सुंदर प्रसाद गुप्ता, संजय चौधुरी, केशव कुशवाहा, छट्ठू कुशवाहा सहित अन्य शामिल थे।

Post a comment