सीतामढ़ी में हुआ जादूगर शंकर सम्राट का भव्य उद्घाटन


 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट


जादूगर शंकर सम्राट के शो का उद्घाटन शहर के नूतन पैलेस में नगर निगम के महापौर रौनक जहां परवेज, उप महापौर आशुतोष कुमार, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. श्वेता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जादूगर शंकर सम्राट ने अपने अद्भुत कारनामों से दर्शकों का मनमोह लिया। जादूगर ने उद्घाटन शो में कई अनोखे कारनामा  दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लड़की को हवा में उड़ना, बड़े लड़के को बच्चा बना देना, वाटर ऑफ़ इंडिया जैसे कारनामों से दर्शक काफी प्रभावित हुए। हिप्नोटिक लाइट की जगमगाती रोशनी से पूरा माहौल रहस्य में बन गया था। जादूगर शंकर सम्राट ने कार्यक्रम का शुभारंभ ताश के पत्तों के बीच से निकलकर किया। खाली डब्बे से लड़की को बाहर निकाल कर उसने सबों को अचंभित कर दिया। जादू के दौरान सहयोगी कलाकारों के नृत्य को भी लोगों ने सराहा। इस मौके पर जादूगर शंकर सम्राट ने कहा कि वह एक से बढ़कर एक कारनामे दिखाकर सीतामढ़ी के लोगों का मनोरंजन करेंगे। रोजाना तीन शो में उक्त कार्यक्रम का संचालन  किया जाएगा।

  

Related Articles

Post a comment