बेगुसराय के गुड्डू कुमार ने राजद के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगूसराय बखरी राष्ट्रीय जनता दल  के प्रखंड अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा के गुड्डू कुमार ने बिहार  विधानसभा चुनाव के लिए अपने नेता और विपक्षी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। गुड्डू कुमार का कहना है कि तेजस्वी यादव की सरकार बनने के बाद बिहार में हर घर समृद्ध और खुशहाल होगा। गुड्डू कुमार ने तेजस्वी यादव के प्रमुख वादों पर चर्चा करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर राज्य में विभिन्न योजनाओं से जनता को व्यापक लाभ होगा। उन्होंने इन वादों को विस्तार से बताया जो बिहार की जनता के लिए अहम साबित हो सकते हैं जिसमें माई बहिन मान योजना': के तहत माताओं बहनों को 2500 प्रति माह दिए जायेगे। निशक्तजन,दिव्यांगजन पेंशन‌ निशक्तजन दिव्यांगजनो को हर महीने मिलने वाले 400 से 1500 रुपया कर दिया जाएंगे।विधवा पेंशन विधवा माताओं-बहनों को हर महीने मिलने वाले 400 रुपए बढ़कर 1500 किया जाएगा। वृद्धजन पेंशन वृद्धजनों को हर महीने मिलने वाले 400 रुपए बढ़ाकर 1500 किया जाएगा। हर घर को  हर महीने 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।युवाओं को लाखों नौकरियां दी जाएगी उद्योग धंधे लगाए जाएंगे पलायन रोका जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार और उद्योगों की स्थापना: तेजस्वी यादव ने राज्य में लाखों नौकरियों के सृजन, उद्योग-धंधों की स्थापना, और पलायन रोकने का वादा किया है, जिससे युवा वर्ग को रोजगार मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। गुड्डू कुमार ने कहा, "तेजस्वी यादव ने जो वादे किए हैं, वे केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहेंगे। हम इन्हें पूरा करके दिखाएंगे। आने वाले पांच वर्षों में बिहार को नंबर एक राज्य बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह और उनका दल तेजस्वी यादव के संदेश को बिहार के हर कोने तक पहुंचाएंगे, ताकि हर नागरिक को इन योजनाओं का लाभ मिल सके और उनका जीवन स्तर सुधर सके। बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव की यह पहल राज्य की जनता में नई उम्मीद का संचार कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में ये वादे एक अहम मुद्दा बन सकते हैं, जो जनता को एक नई दिशा और बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकते हैं।

  

Related Articles

Post a comment