

गुरुगोविंद सिंह की 358 वां प्रकाश पर्व मानव कल्याण अरदास कर श्रद्धा भाव के साथ सम्पन्न हुआ . पटना , रांची , बंगाल के हजुरी राज्ञी जत्था ने गुरु शब्द का समां बांधा
- by Raushan Pratyek Media
- 14-Jan-2025
- Views
बरारी करिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत श्रीगुरु सिंह सभा गुरु द्वारा उचला में खालसा पंथ के दशवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 358 वां महान पावन प्रकाश पर्व का तीन दिवसीय कार्यक्रम मे सोमवार को गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ समाप्ति उपरांत भव्य पंडाल में दीवान सजाया गया . गुरुग्रंथ साहिब के सजे दिवान में तख्त हरिमंदर जी पटना साहिब के हजुरी राजी जत्था भाई ज्ञान सिंह जी ने चिड़ियो से मैं बाज लड़ाऊं सवा लाख ते एक लड़ाऊँ तबै गोविंद सिंह नाम कहाऊँ शब्द गाया कर संगतो को निहाल किया . झारखंड रांची के हजुरी राजी जत्था भाई भरपूर सिंह जी ने तही प्रकाश हमारा भयो पटना शहर विखै भव लयो गुरुवाणी का मधुर गायन कर सिख श्रद्धालुओं को आत्म विभोर करते रहे . पश्चिम बंगाल के हजुरी राजी जत्था भाई रविन्दर सिंह जी ने शब्द गायन कर संगतो को श्रवण कराया . एसजीपीसी धर्म प्रचार कमिटि के सदस्य कथावाचक भाई चरणजीत सिंह जी ने संगतो को गुरु रूप मर्यादा , सिक्खी रहत मर्यादा के साथ गुरु की महिमा पर उनकी जीवनी का वृतांत कथा के माध्यम से सर्व साध संगतों को निहाल कराया . तीन दिवसीय प्रकाश पर्व का सफल संचालन अवकाश प्राप्त आईएएस सह प्रधान परमजीत कौर ने जिला सत्र न्यायाधीश आर.आर. रमण , एसीजेएम पटना तनवीर कौर को गुरु मर्यादा अनुसार शिरोपा देकर सम्मानित किया . हेड ग्रंथी भाई तजेन्द्र सिंह ने मानव कल्याण अरदास कर कढ़ाह प्रसाद के साथ गुरु का लंगर अटूट बरताया गया . तीन दिवसीय प्रकाश पर्व में प्रधान परमजीत कौर , सिमरनजीत सिंह , सरपंच सरदार अर्जुन सिंह , असोक सिंह , मान सिंह , हर्षप्रीत सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि एवं संगतो ने अपना भरपूर योगदान दिया. जबकि के. एम. सेवा संस्थान बरारी द्वारा प्रकाश पर्व में श्रद्धालुओ के लिए कुल्हड कॉफी व पेयजल की सेवा करते रहे .

Post a comment