

गणतंत्र दिवस समारोह की झांकी में किसान के रूप में लोगों को जोड़ेंगे -हीरो राजन कुमार।
- by Raushan Pratyek Media
- 23-Jan-2025
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस 2025 पर कर्तव्य पथ,दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राजन कुमार की लीडरशिप में बफटा (बिहार फ़िल्म ऐंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन) ट्रस्ट मुंगेर बिहार के 26 कलाकारों का चयन हुआ है जो गणतंत्र दिवस के ग्रैंड परेड में भाग लेंगे।राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में इस ग्रेंड परेड का रिहर्सल लगातार हो रहा है।इन 26 कलाकारों में अधिकतर लड़कियों की संख्या है और वे सब इस परेड का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ ऐंड साइंस के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस बार की झांकी में मौसम विभाग के विशेष महत्व पर फोकस किया जाएगा।इस चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए भारत सरकार ने एक बार फिर कलाकार राजन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी है।आर्टिस्ट लीडर के रूप में साइंटिस्ट और कलाकारों के साथ नेतृत्व कर रहे मुंगेर बिहार के एक छोटे से गांव टेटिया बम्बर से निकले हुए प्रतिभाशाली कलाकार राजन कुमार इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए दिन रात एक किये हुए हैं।सुबह 4 बजे से लेकर रात 11 बजे तक कड़कड़ाती ठंड में अपने साथी कलाकारों, वैज्ञानिकों के साथ लगातार कर्तव्यपथ पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ जाएंगे।वैज्ञानिकों के साथ कर्तव्यपथ पर रिहर्सल करना कोई साधारण कार्य नहीं है।राजन कुमार अपने अनुभवों से अपने मातापिता के आशीर्वाद से अपनी ट्रेनिंग से और बफटा के कलाकारों के सहयोग से यह ऐतिहासिक कार्य करने में सफल हो रहे हैं। इस बीच उन्हें कई सम्मान मिले हैं, कई हस्तियों से मुलाकात हो रही है।
चार्ली चैपलिन-द्वितीय के रूप मे हीरो राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन का सर्वाधिक लाइव शो किया है। विश्व रिकॉर्ड (गिनीज/ लिम्का) उनके नाम दर्ज है। उन्होंने चार्ली चैपलिन द्वितीय बनकर अलग अलग मंच पर अब तक 5157 (पांच हजार एक सौ संतावन) सजीव प्रस्तुति देकर दुनिया भर में लोगों को हंसाया है। वो इकलौते एक्टर है जो पिछले 25 साल से चार्ली चैपलिन द्वितीय के रुप में लोगों को हंसा रहे है। बिना कुछ बोले दर्शको को हंसाना बहुत मुश्किल भरा काम होता है, पर भारतीय अभिनेता हीरो राजन कुमार ने सहजता से वो कर दिखाया है। अपनी लगन, कड़ी मेहनत और वर्षो की ट्रेनिंग ने उन्हें एक अलग मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है।

Post a comment