हिंदी जनमानस की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है - नीतीश कुमार

पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार ने हिंदी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी जनमानस की भावनाओं और विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सरोकारों और आपसी संवाद को मजबूत करने वाली भाषा है। बिहार में राजभाषा के रूप में हिंदी सरकारी कामकाज की महत्वपूर्ण भाषा है।

नीतीश कुमार ने कहा कि शासन और जनता के बीच सहज संवाद सुशासन की पहली शर्त है। इस दिशा में अपनी भाषा का व्यापक प्रयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन एवं कार्यक्षेत्र में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें तथा गर्व और सम्मान के साथ हिंदी को सीखें, समझें और अपने व्यवहार में लाएं। उन्होंने कहा कि हिंदी की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत से नई पीढ़़ी को परिचित कराना भी हम सभी का दायित्व है।

  

Related Articles

Post a comment