विधायक ने गणेश पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, लंबित लाइसेंस निर्गत होने से पूजा समितियों में हर्ष
- by Manjesh Kumar
- 14-Sep-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने सोमवार को कांटी नगर परिषद क्षेत्र में हाई स्कूल चौक पर नवीन नवयुवक संघ गणेश पूजा समिति के द्वारा आयोजित होने वाली गणेश पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। पूजा समिति के सदस्यों ने विधायक अजीत कुमार को बताया कि गणेश पूजा के लिए लाइसेंस पिछले करीब एक सप्ताह से लंबित है। विधायक अजीत कुमार ने इस मामले को त्वरित संज्ञान में लिया एवं गहरी नाराजगी जाहिर किया व एसडीपीओ पश्चमी 1 सुचित्रा कुमारी से दूरभाष पर बात कर लाइसेंस निर्गत करने को कहा जिसके उपरांत लंबित लाइसेंस निर्गत हुआ। लाइसेंस मिलने के बाद पूजा समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है।
वही, पूजा समिति के सदस्यों के आग्रह उपरांत विधायक अजीत कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर अस्थाई रूप से पूजा समिति को बिजली की कनेक्शन देकर सुचारू रूप से बिजली मुहैया कराने की भी निर्देश दिया। विधायक ने पूजा समिति के सभी सदस्यों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा आयोजन कराने की अपील की। इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष सह पार्षद प्रतिनिधि शंकर प्रसाद, नगर पार्षद इनरदेव उर्फ पप्पू राम, रजनीश सिंह उर्फ फौजी, दीपक कुमार उर्फ टुन्ना, रामनाथ गुप्ता, संजय साह, भरत गुप्ता, मुन्ना पंडित, बिगन साह, विजय कुमार, महेंद्र प्रसाद, शत्रुघन भगत, शिवजी, मनीष साह समेत कई उपस्थित थे।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment