रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1500 रुपये तक वसूली का आरोप, हाईस्कूल के चपरासी का वीडियो वायरल

शेखपुरा: अरियरी प्रखंड क्षेत्र के सोहदी हाईस्कूल में इंटर और मैट्रिक रजिस्ट्रेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल का चपरासी रामदेव प्रसाद छात्रों से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है। छात्रों का आरोप है कि रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर उनसे निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग की जाती है और एक छात्र से कथित तौर पर 1500 रुपये तक की वसूली की जाती है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की कार्यप्रणाली और छात्रों से ली जा रही राशि को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, इस कथित अवैध वसूली में चपरासी के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले में विभागीय जांच होने पर ही पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

  

Related Articles

Post a comment