भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा एवम जिला पदाधिकारी का हुआ सम्मान समारोह


अश्वनी कुमार, प्रत्येक न्यूज 

समस्तीपुर :  नगर के खाटू श्याम मंदिर में समस्तीपुर विधानसभा के सभी चार मंडल अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर नगर मंडल के नवमनोनित मंडल अध्यक्ष सुजय कुमार पासवान एवं संचालन वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पद नहीं दायित्व सौंपा जाता है। पार्टी में जिसको नई जिम्मवारी मिलती है उसे तन, मन और धन से पार्टी का सेवा करना होता है। नई टीम में समस्तीपुर विधानसभा से मुख्यालय होने के नाते ज्यादा से ज्यादा सभी सामाजिक वर्गों के कार्यकर्ताओं का समाबेश किया गया है। नए मंडल अध्यक्ष से मुखातिब होते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुराने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान और नए कार्यकर्ताओं को प्यार यह संगठन का मूल मंत्र है। उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि नए और पुराने ऊर्जावान कार्यकताओं के बदौलत हम 2025 में समस्तीपुर विधानसभा में पहली बार कमल खिलाएंगे, और यहाँ से भाजपा की जीत हासिल होगी। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय शर्मा, वरिष्ठ नेता शशिकांत आनंद, प्रदेश नेत्री विमला सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप साह शिवे, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक कृष्ण कुमार अधिवक्ता जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, जिला महामंत्री कौशल कुमार पांडेय, समस्तीपुर ग्रामीण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विष्णुदेव कुशवाहा, ग्रामीण पूर्वी मंडल अध्यक्ष अरबिंद कुशवाहा, ताजपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष शुशील चौवे, जिला मंत्री वीरेन्द्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता पंकज लाल, जिला प्रवक्ता आदित्य कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि, अनुसूचित जन जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार बबलू, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक उदय शंकर झा, चुनाव आयोग प्रकोष्ठ जिला संयोजक सूर्य शेखर मंडल, सोशल मीडिया प्रभारी विकास झा, दीपक सत्यार्थी, कार्यालय प्रभारी राजू पटेल, प्रह्लाद कुमार, समस्तीपुर नगर कार्यकर्ता विजय कुमार शर्मा पिन्टू, राजेश गुप्ता, सूरज साह, पंकज यादव, बैजू चौधरी, बंटी शाह, राजू चौधरी, आशा देवी, गुड़िया देवी, आदित्य कुमार सप्पू, राजेश रंजन पोद्दार, ग्रामीण मंडल कार्यकर्ता रजनीश ईश्वर, इंद्रजीत कुमार सिंह, विकास कुमार , प्रदीप गुड्डू, हेमंत मिश्रा, निखिल झा, जगन्नाथ पासवान, मनोज पोद्दार, सजंय यादव, अजित यादव, आनन्द कुमार, सुमित कुमार, शम्भूनाथ चौधरी इत्यादि रहे।

  

Related Articles

Post a comment