बेगुसराय में सम्मान समारोह का आयोजन, कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा:- सुरेंद्र मेहता

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर


बेगूसराय बखरी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बछवारा विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित एक लोकतांत्रिक पार्टी है कोई परिवारवादी पार्टी नहीं है। यह भाजपा में ही सम्भव है कि बूथ स्तर से काम करने वाला कार्यकर्ता अपने मेहनत, संघर्ष, निष्ठा से भाजपा का जिलाध्यक्ष,प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है। बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने बखरी में आयोजित युवा मोर्चा के सम्मान समारोह के दौरान कन्या मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह भाग लिया इस दौरान भाजपा कार्यकताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की बात कही। जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि आज भाजपा देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में उभर चुकी है एवं देश के सुशासन, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृतसंकल्पित है। 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी, जो आज ‘सबका साथ, सबका विकास’ की उद्घोषणा के साथ गौरव सम्पन्न भारत का पुनर्निर्माण कर रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस सिंह परमार ने जबकि संचालन गौतम सिंह राठौड़ ने किया। सम्मान समारोह को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी, रामशंकर पासवान,जिला मंत्री अमित देव,जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय,कुंदन कानू,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोजनी भारती, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज आलम, सिधेश आर्य आदि ने भी संबोधित किया।मौके पर विकास मिश्रा, कामिनी कंचन, विनोद शर्मा, संतोष साहू,सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment