बेगूसराय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन, 75 महिलाओं को किया गया सम्मानित



 *प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ*



 बेगूसराय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के दिनकर कला भवन में जिला पदाधिकारी  रोशन कुशवाहा अध्यक्षता में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के परिप्रेक्ष्य में जिला प्रशासन, ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति, उद्यमिता, प्रशासनिक, सामाजिक आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 75 से अधिक महिलाओं को सम्मानस्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। ज्ञात हो कि होली का त्योहार होने के कारण 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जा सका था। इस अवसर पर नगर निगम मेयर  पिंकी देवी, उप विकास आयुक्त  सुशांत कुमार, नगर आयुक्त  मनोज कुमार, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण के. के. सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी  मुकेश कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी  रामानुज प्रसाद सिंह, वरीय उप समाहर्ता  संजीत कुमार, सुश्री सुनंदा कुमारी, निशांत कुमार एवं श्री प्रभाकर कुमार, डीपीओ एसएसए मो. जमाल मुश्तफा, जिला योजना पदाधिकारी  प्रसून कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मथुरा बड़ाईक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी भुवन कुमार, सहायक निदेशक बाल संरक्षण श्रीमती गीतांजली प्रसाद, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण सुश्री नेहा कुमारी एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में विभिन्न क्षेत्रों प्रशासनिक, राजनीतिक सामाजिक, आर्थिक, कृषि, रक्षा, खेलकूद तथा कला एवं संस्कृति आदि में महिलाओं की भागीदारी पर अपनी राय रखते हुए कहा कि सशक्त समाज के लिए महिलाओं का सशक्त होना अनिवार्य पक्ष है। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न नीतियों एवं योजनाओं के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायत में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि से महिलाएं राजनीतिक दृष्टिकोण से भी सशक्त हुई हैं। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि महिलाओं के समग्र उत्थान में अपनी भूमिका निभाएं तथा उन्हें उनके पंसद के क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, बछवाड़ा श्रीमती कुमारी पूजा ने बछवाड़ा प्रखंड के रानी-1 पंचायत में जिला का पहला प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई के अधिष्ठापन एवं संचालन, मुखिया, सादपूर पूर्वी, साहेबपुरकमाल बबिता देवी ने सादपूर पूर्वी को जिला का पहला मॉडल ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत बनाने में योगदान, नीतू ने तिलरथ में संचालित डेयरी उद्योग केंद्र के संबंध में निशा लाल एवं श्वेता ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों तथा जीविका दीदियों यथा आशा कुमारी ने मास्क निर्माण एवं कुलशुम जहां ने स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में किए जाने वाले अपने कार्यों के संबंध में अनुभव साझा किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति, उद्यमिता, प्रशासनिक, सामाजिक आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानस्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में कुमारी पूजा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बछवाड़ा; गीता देवी, मुखिया, ग्राम पंचायत रानी- 01 बबिता देवी, मुखिया, सादपूर पूर्वी, साहेबपुरकमाल, रमा तिवारी, प्रखंड समन्वयक, एलएसबीए, खोदावंदपुर श्रीमती कल्पना कुसूम, मुखिया, ग्राम पंचायत बछवाड़ाः पूनम देवी, वार्ड सदस्य, वार्ड 02, समसा 02, मंसूरचक नीरू कुमारी, प्रखंड समन्वयक, एलएसबीए, बलिया, रुही कुमारी, कार्यपालक सहायक, एलएसबीए, चेरियाबरियारपुर, वीणा कुमारी, स्वच्छता पर्वेक्षक, फफौत, खोदावंदपुर को स्वच्छ शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार खेलकूद एवं कला, शिक्षा, उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, जीविका दीदियों एवं कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली छात्राओं एवं अन्य प्रतिनिधियों को भी प्रशस्त पत्र से सम्मानित किया गया।

  

Related Articles

Post a comment