

समस्तीपुर में फ्लाईओवर को लेकर जाम की समस्या है तो रेलवे से बात कर बिहार सरकार उसे बनाएगी : नीतीश कुमार
- by Raushan Pratyek Media
- 15-Feb-2023
- Views
अश्वनी कुमार ब्यूरो रिपोर्ट
समस्तीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि समस्तीपुर में फ्लाईओवर नहीं रहने के कारण जाम लग रही है तो बिहार सरकार रेलवे से बात कर उसे खुद बनवाएगी। उन्होंने कहा कि यह बात सिर्फ समस्तीपुर के लिए ही लागू नहीं है ओवरऑल सभी के लिए इस तरह की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद कलेक्ट्रेट में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई है जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे योजनाओं की जानकारी दी है उनमें जो कमियां है उसे स्थल पर जाकर दूर करने का निर्देश दिया गया है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह रेल मंत्री रहते हुए बिहार में कई फ्लाईओवर ब्रिजों स्वीकृति प्रदान की थी जिसका निर्माण अभी चल रहा है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के दौरान जिले के भगवानपुर देसुआ मे जिले के कुल 332 करोड़ की लागत से बने 221 सरकारी योजनाओं का उदघाटन किया।इससे पहले मुख्यमंत्री ने जल जीवन हरियाली योजना के अंतर्गत पुनर्जीवित किए गये, एक तालाब और स्थानीय किसानों द्वारा की जा रही स्टोबेरी,ओल जैसी व्यवसायिक खेती का निरीक्षण भी किया।सीएम ने काली मंदिर स्थित आंगनबाड़ी केंद के जायजे के साथ ही इसी कैम्पस में लगाए गए विभिन्न सरकारी विभागों भाग के स्टाल का भी अवलोकन किया।इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि समाधान यात्रा का उद्देश्य पूरा हो रहा है।समस्तीपुर में किसानों की खेती और स्टाल देखकर मुख्यमंत्री काफी खुश नजर आये। इसमे 148 योजनाओं का उदघाटन और 73 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है।
उधर मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के दौरान भगवानपुर देसूआ में आंगनवाड़ी केंद्रों के अलावा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल जिसमें कृषि शिक्षा विभाग कल्याण विभाग समेत 20 स्टोलों का उन्होंने निरीक्षण किया।

Post a comment