बिहार STF एवं भोजपुर पुलिस की संयुक्त करवाई 2 लाख ईनामी कुख्यात अपराधी के घर से AK-47 बरामद।।



भोजपुर जिला का दो लाख का ईनामी एवं कुख्यात अपराधी बुटन चौधरी के घर से ए०के० 47 एवं अन्य अवैध आग्नेयास्त्र बरामद।


पटना:-बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम एवं भोजपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भोजपुर जिला का दो लाख रूपये का ईनामी एवं कुख्यात अपराधी हरेन्द्र चौधरी उर्फ बुटन चौधरी पे० स्व० जनेश्वर चौधरी सा० बेलाऊर थाना उदवंतनगर जिला भोजपुर के घर पर छापामारी कर उसके भाई उपेन्द्र चौधरी को ए0के0 47 एवं अन्य अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। बुटन चौधरी घर से फरार पाया गया। इस संदर्भ में उदवंतनगर कांड संख्या 177/25 दर्ज किया गया है।


• बरामदगीः-


1. ए0के0 47-01


2. मैगजीन (ए०के० 47 का)-02


3. जिंदा कारतूस (ए०के० 47 का)-43


4. मैगजीन (ईन्सास का)-02


5. ग्रेनेड-02


6. नगद-8550/-


• बरामद ग्रेनेड को बम निरोधक दस्ता के द्वारा Defuse कर दिया गया।


• उल्लेखनीय है कि हरेन्द्र चौधरी उर्फ बुटन चौधरी के विरूद्ध भोजपुर जिला के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के 14 कांड दर्ज है तथा उपेन्द्र चौधरी के विरूद्ध भी भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना में 06 कांड दर्ज है।


• छापामारी के क्रम में ही गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर जिला के बेलाऊर गांव के एक अन्य घर से संजीत कुमार उर्फ पप्पु पे० जनेश्वर चौधरी को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में उदवंतनगर कांड संख्या 176/25 दर्ज किया गया है।


• बरामदगीः-


1. देशी कट्टा-02


2. जिंदा कारतूस-06

  

Related Articles

Post a comment