

बिहार STF एवं गया पुलिस की संयुक्त करवाई में नक्सलियों के विरूद्ध अभियान में पुलिस से लूटे गये हथियार का जखीरा बरामद।।
- by Raushan Pratyek Media
- 04-Apr-2025
- Views
• नक्सलियों के सफाया हेतु नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 03.04.2025 को बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम एवं गया जिला पुलिस की संयुक्त अभियान में कुख्यात नक्सली जोनल कमाण्डर विवेक यादव (जिसकी हत्या माह फरवरी 2025 में हो गई) के सहयोगी नक्सली 1. रूपेश पासवान पे० उमेश पासवान सा० कादिरगंज थाना इमामगंज जिला गया 2. बब्लु कुमार पे० अर्जुन प्रसाद सा० जगतपुर लकराही थाना भदवर जिला गया एवं 3. उदय कुमार पे० ठेगु यादव सा० सोहैल थाना सोहैल जिला गया को गया जिला के छक्करबंधा क्षेत्र के इमामगंज थाना अन्तर्गत तिलाठी पहाड़ी से छापामारी कर घने जंगलों में डम्प किये गये निम्नलिखित हथियार का जखीरा के साथ गिरफ्तार किया गया।
• बरामदगी :-
1. SLR रायफल की संख्या 03 (पुलिस से लूटा हुआ रायफल)
2. .3006 सेमी ऑटोमेटिक रायफल की संख्या - 01 (निजी व्यक्ति से लूटा हुआ रायफल)
3. विभिन्न बोर का जिन्दा कारतूस की संख्या - 527
4. केनबम - 01 (लगभग 05 किलो का)
5. डेटोनेटर वायर सहित - 06
6. मैगजीन (SLR) - 07
7. मैगजीन (INSAS)- 02
8. चार्जर (SLR)- 04
9. चितकबरा बॉडी पाउच - 02
10. वॉकी टाकी-01
11. मल्टी मीटर - 01
• इस अभियान में लगभग 05 किलो का एक केनबम बरामद किया गया, जिसे बी०डी० टीम के द्वारा Defuse कर दिया गया।
• बरामद आग्नेयास्त्र SLR के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा उक्त SLR वर्ष-2013 में औरंगाबाद जिला के गोह थानान्तर्गत MBL पुलिस कैम्प से लूटा गया था, जिस संबंध में गोह औरंगाबाद थाना कांड संख्या 140/13 दर्ज है, तथा वर्ष-2008 में गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र से पुलिस गस्ती दल से लूटा गया था, जिस संबंध में इमामगंज थाना कांड संख्या 47/08 दर्ज है।
• उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त तीनों पूर्व के नक्सली जोनल कमाण्डर विवेक यादव (मृत) के लिए कार्य करते थे तथा लूटे गये आग्नेयास्त्र को घने जंगलों में छिपाकर रखते थे। जिसका उपयोग नक्सली घटना कारित करने के लिए किया जाता था।
• इस संबंध में गया पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
• STF द्वारा जिला पुलिस के सहयोग से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नक्सलियों के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है। जिसके तहत पिछले पंद्रह (15) दिनों में नक्सली (1) लाला शर्मा सा० पकड़ी थाना गोह जिला औरंगाबाद (2) बिक्रम यादव उर्फ कैलू यादव सा० लखउवा थाना बजीरगंज जिला गया (3) मिथलेश कुमार सिंह सा० नवाडिह थाना बड़ेम जिला औरंगाबाद (4) बल्ली राम सा० बेला खैरा थाना नवीनगर जिला औरंगाबाद (5) मिथलेश यादव सा० बीरबल बिघा थाना माली जिला औरंगाबाद (6) नरेश राम सा० बेनी थाना टंडवा जिला औरंगाबाद (7) कृष्णा पाल सा० बैरिया थाना माली जिला औरंगाबाद (8) छोटू सिंह उर्फ राकेश सिंह सा० चापनकर थाना हुसैनाबाद पलामू (9) लालू सिंह सा० जसोईया थाना माली औरंगाबाद (10) छोटन कुमार सा० कुरमा थाना नरारीकला जिला औरंगाबाद (11) रामइकबाल मोची सा० दिघमा थाना मसौढ़ी जिला पटना (12) बुधन यादव उर्फ उपेन्द्र सा० चकरबंधा जिला गया (13) ब्रजेश सिंह सा० डबूर थाना कोंच जिला गया (14) एक लाख रूपये का ईनामी राजेश यादव उर्फ बिहड़ सा० नेउधी थाना कोंच जिला गया को महाराष्ट्रा राज्य से (15) मनोज यादव उर्फ गुड़िया सा० पिरवा थाना सलैया जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार किया गया।।

Post a comment