

बेगूसराय में डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला मरीज की मौत, परिजन ने किया निजी हॉस्पिटल में हंगामा।।
- by Raushan Pratyek Media
- 20-May-2023
- Views
नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगूसराय में एक बार फिर डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक मरीज महिला की मौत हो गई। इस मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। हंगामा होते ही हॉस्पिटल में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न बना रहा। घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित एक निजी हॉस्पिटल की है की है। मृत महिला की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के गौतम मोहम्मदपुर के रहने वाले ललन पासवान की 30 वर्षीय पत्नी रूबी देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि अचानक रूबी देवी को कमजोरी आया और 17 मई को दिन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। लगातार उसका तबीयत और बिगड़ता चला गया। और मरीज को लगातार ठीक करने का गुहार किया गया। इसके बावजूद भी मरीज का कोई सुधार नहीं हुआ। और डॉक्टर और नर्स को कहने के लिए जाते थे तो वहां पर मौजूद डॉक्टर और नर्स के द्वारा डांट फटकार कर भगा दिया जाता था। उन्होंने साफ तौर से कहा कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण रूबी देवी की मौत हुई है। इस मौत से नाराज परिजन क्लीनिक में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख डॉक्टर और कर्मचारी मौके से फरार हो गया। वहीं इस घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर मामला को शांत कराने में जुटे हुए हैं। हालांकि परिजनों के द्वारा पुलिस की बात नहीं मानने को तैयार है। खबर लिखे जाने तक निजी क्लिनिक में हंगामा जारी हैं। बताते चलें कि मृतक महिला की तीन लड़की एवं एक लड़का है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा बना हुआ है।

Post a comment