बेगूसराय में कांग्रेस सेवादल ने 9 अगस्त क्रांति दिवस के रूप में वीर शहीद को याद किए



प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट


बेगूसराय में 9 अगस्त क्रांति दिवस के रूप में स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीदों को याद किया गया। इस दौरान  कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष आनंद प्रेम के नेतृत्व में नगर पालिका चौक श्रीकृष्ण बाबु के मूर्ति पर माल्याअर्पण कर पैदल मार्च करते हुए शहीद स्थल तक वीर शहीदों को याद करते हुए पुष्प अर्पित किए राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम क़े सबसे बड़े आंदोलन की कड़ी में अगस्त क्रांति एक महत्वपूर्ण और निर्णायक पड़ाव था जिसने अंग्रेजी हुकूमत को भारत से बाहर जाने को मजबूर कर दिया।उक्त बातें 9 अगस्त क्रांति दिवस की वर्षगाँठ पर कांग्रेस क़े पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम स्वरुप पासवन ने शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम क़े दौरान कही। रामस्वरूप पासवान ने कहा की आजादी के इतिहास में कई लड़ाई लडी गईं, हमारे हजारों आंदोलनकारी शहीद हुए लेकिन पूज्य बापू ने तानाशाही के खिलाफ जंग में अपने कंधे नहीं झुकाते हुए भारत छोडो आंदोलन का वो क्रान्तिकारी और ऐतिहासिक नाराज दिया जिसने तानाशाही की चूलेन हिला दी। आज हम सब उसी ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने और अपने बीर शहीदों को नमन करने यहाँ एकत्रित हुए हैं। कांग्रेस लीगल सेल के जिलाध्यक्ष संजय सम्राट, अधिवक्ता आलोक कुमार, और सोशल मीडिया सेल क़े मोहित कुमार ने उपस्थित लोगों से अपने बीर शहीदों को उनकी कुर्बानी जाया नहीं होने देने की अपील करते हुए कहा क़ि हमारे पूर्वजों ने संघर्ष की जो विरासत हमें सौंपी है हम उसकी रक्षा क़े लिये प्रतिबद्ध हैं। अगस्त क्रांति और भारत छोडो आंदोलन हमें अपने इस कर्तव्य को याद दिलाने का दिवस है। कांग्रेस क़े जय प्रकाश साह, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष ॐ प्रकाश सिंह, जिला कांग्रेस नेता रत्नेश टुल्लू ने इस मौके पर बीर शहीदों को माल्यार्पण और नमन करते हुए अगस्त क्रांति दिवस के ऐतिहासिकता पर अपनी बात रखी। मौके पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेम, बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य जयप्रकाश गुप्ता, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष कुशमेश कुमार,सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित सिंह,पुर्व महासचिव सावर कुमार,डंडारी प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह,अधिवक्ता आलोक कुमार,बरौनी प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,संजय सिंह, सचिन कुमार,बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य कुमार रत्नेश टुल्लू, रामप्रवेश शर्मा,धीरज कुमार,राहुल कुमार,नीरज कुमार,जुल्फिकार, अमित कुमार,बिनोद कुमार,अमरेंद्र सिंह,शिवम कुमार, प्रभांशु कुमार बिट्टू, आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment